ODI World Cup 2023: 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्वकप 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीसीसीआई ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। टीम इंडिया घर में होने वाले विश्वकप में जीत की प्रबल दावेदार टीमों में से एक है। पिछले कुछ समय में टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं। जो एक चिंता का विषय है। इस मुद्दे पर टीम इंडिया को पहला विश्वकप जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी रहे कपिल देव ने चिंता जाहिर की है।
कपिल देव को पांड्या के चोटिल होने का डर
कपिल देव ने एबीपी न्यूज से राष्ट्रीय टीम की चोट की चिंताओं के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘हार्दिक पांड्या को लेकर हमेशा उनको डर लगा रहता है कि कहीं वो इंजरी का शिकार ना हो जाएं।’ क्योंकि हार्दिक पांड्या बहुत जल्द चोटिल हो जाते हैं और इसी वजह से उनको लेकर एक डर बना रहता है।
सभी ठीक रहें तो भारत ए कॉम्पैक्ट टीम बन जाती है
कपिल देव ने अपने बयान में कहा कि ‘चोटें हर खिलाड़ी के जीवन का अभिन्न अंग हैं। मुझे उम्मीद है कि स्थिति में सुधार होगा। मुझे हमेशा हार्दिक पंड्या का डर रहता है, वह बहुत जल्दी चोटिल हो जाते हैं। अगर ये सभी खिलाड़ी फिट और ठीक हैं, तो भारत एक कॉम्पैक्ट टीम बन सकता है।’
वर्ल्ड कप में कमाल कर सकते हैं पांड्या
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स के डेब्यू सीजन में ही विजेत बनाया था। इसके बाद वह पंड्या लंबे समय तक एक्शन से बाहर रहे थे। वह टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद से क्रिकेट खेल रहे हैं और वेस्टइंडीज के आगामी दौरे के दौरान वह टीम का अभिन्न हिस्सा होंगे। वर्ल्ड कप 2023 में यह खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए गेंद-बल्ले दोनों से कमाल दिखा सकता है।
ये खिलाड़ी चोट से परेशान हैं
दरअसल, टीम इंडिया चोट के जूझ रही है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत जैसे प्लेयर इस वक्त इंजरी का शिकार हैं। ये सभी रिकवरी कर रहे हैं। इनमें से पंत को छोड़कर सभी आगामी विश्वकप में हिस्सा लेना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
15 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
38 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines