ODI World Cup 2023: विश्व कप में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तान टीम की जमकर किरकिरी हो रही है। खुद उनकी टीम के पूर्व खिलाड़ी उनको आयना दिखा रहे हैं। लगातार पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों की तरफ से बयान सामने आ रहे हैं जिसमे वे टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर कमी निकालते दिखाई दे रहे हें। हाल ही में टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने हारिस रऊफ की गेंदबाजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान वसीम अकरम ने हारिस पर तंज कसा है।
क्या बोलें वसीम अकरम?
एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान बोलते हुए वीसम अकरम ने कहा कि, “हारिस रऊफ पाक टीम का एक मैन गेंदबाज है लेकिन वो न तो स्विंग करा पा रहा है और न ही विकेट निकाल पा रहा है। जब तक बल्लेबाज उसको मारने नहीं जाता तब तक वो विकेट नहीं निकाल पाता है वहीं दूसरी तरफ बुमराह गेंद को स्विंग भी करा रहा है और विकेट भी निकाल रहा है। हारिस के पास गति है लेकिन उसको अपनी लाइन और लेंथ को सुधारने की जरूरत है। रोहित को हारिस एक भी सटीक बाउंसर नहीं कर पाया जब भी रोहित पुल शॉट मारने जाता है तब हारिस को सटीक बाउंसर मारना चाहिए। जिससे ऐज लगकर उसको विकेट मिल सकता है।”
ये भी पढ़ें:- AUS vs SL : वॉर्नर की दरियादिली, बारिश आने पर ग्राउंड स्टाफ के साथ कवर बिछाते दिखे..Watch Video
भारत ने 8वीं बार पाक को हराया
विश्व कप इतिहास में भारतीय टीम ने 14 अक्टूबर को पाकिस्तान टीम पर लगातार 8वीं बार जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली थी, जिसके चलते पाक टीम महज 191 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच को भारतीय टीम ने 30 ओवर में 3 विकेट खोकर ही जीत लिया था। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 86 रनों की पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
40 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines