ODI World Cup 2023 IND vs ENG: विश्व कप 2023 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल की तरफ एक ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी। इकाना की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मिलेगा ज्यादा फायदा और कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम चलिए जानते है।
पिच रिपोर्ट
बता दें, इकाना की पिच पर अभी तक 7 वनडे मुकाबले खेले गए है। जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 4 और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 मैचों में जीत हासिल की है। यहां की पिच को स्पिन फ्रैंडली माना जाता है। ऐसे में दोनों टीमों का फोकस स्पिनर्स पर रहेगा। बता दें, शाम होते-होते यहां ओस बढ़ने लगती है जिसके बाद गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। पिच को देखते हुए आज के मैच में टॉस काफी अहम होने वाला है जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली करेंगे सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी! इंग्लैंड के खिलाफ चलता है बल्ला
मौसम का हाल
बात अगर आज लखनऊ के मौसम की करें तो, यहां मौसम साफ रहेगा और बारिश की महज 1 फीसदी संभावना है। यहां तापमान 18 से 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा और थोड़ी बहुत हवा चलने की संभावना है। मौसम साफ रहने के चलते दर्शकों को एक शानदार मैच देखने को मिलेगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, मार्क वुड, आदिल राशिद।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
5 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
30 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
30 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines