ICC Rate Pitch Used in World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान पिच विवाद खूब विवादों में रहा था। कई बार विरोधी टीम आरोप लगा रही थी कि पिच खराब के कारण ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यह विवाद भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले से ही शुरू हो गया था। पाकिस्तान को मिली एकतरफा हार के बाद सवाल उठाए गए थे कि पिच खराब थी। इसके अलावा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला भी गुजरात के अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस पिच को लेकर भी विवाद शुरू हुआ था, इस पिच को भी खराब बताया जा रहा था। यहां तक की भारतीय टीम के कोच और कप्तान ने भी अहमदाबाद के इस पिच को खराब बताया और कहा कि भारत की इसी कारण से हार हुई है। अब आईसीसी ने भी मान लिया है कि अहमदाबाद की पिच खराब थी।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA: भारत के 3 खिलाड़ी अभी तक नहीं पहुंचे साउथ अफ्रीका, समझें क्या है पूरा माजरा?
अहमदाबाद की पिच भी थी खराब
आईसीसी ने विश्व कप 2023 में इस्तेमाल किए गए 5 पिचों को खराब रेटिंग दी है। आईसीसी ने भी माना कि विश्व कप जिस मैदान पर खेला गया, उनमें से 5 पिच काफी खराब थी। बता दें कि आईसीसी ने इस लिस्ट में गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का भी नाम दिया है। इससे साफ है कि आईसीसी का भी मानना है कि अहमदाबाद की पिच काफी खराब थी। भारत ने अहमदाबाद पर दो मुकाबले खेले थे, पहला मैच भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेला गया था। इसके अलावा दूसरा मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को फाइनल खेला गया था। आईसीसी ने इन दोनों ही मैच में इस्तेमाल हुए पिच को खराब बताया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB के लिए खेलना चाहता है अफगानी स्टार, कहा- ‘मैं आरसीबी के लिए खेलकर जीतना चाहता हूं’
आईसीसी ने इन तीन पिचों को भी बताया खराब
आईसीसी ने इसके अलावा भी 3 टीमों का नाम जारी किया है, जो अच्छा नहीं खेल रही थी। इस लिस्ट में एक और पिच है कोलकाता का ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम। इस मैच में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने थे। इस पिच को भी आईसीसी ने खराब बताया है। इसके अलावा एक और मैच जो कि भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ में खेला गया था। इस पिच को भी आईसीसी ने खराब बताया है। आखिरी और पांचवां पिच है चेन्नई का मैदान, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था। इस तरह आईसीसी ने माना है कि भारत के 5 मैच ऐसे थे जिसमें खराब पिच का इस्तेमाल किया गया था।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
26 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
56 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines