England Squad For World Cup Harry Brook Included: इंग्लैंड ने अगले महीने से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने पिछले महीने घोषित अस्थायी टीम में एक बदलाव किया है। तूफानी बल्लेबाज हैरी ब्रूक की टीम में जगह मिल गई है। हालांकि ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं किया। वह 10, 2 और 25 का ही स्कोर बना सके, लेकिन टी-20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद से ही वे लगातार चर्चा में रहे। ब्रूक इंटरनेशनल क्रिकेटर के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस वजह से इंग्लैंड टीम को उनकी जगह बनाने पर मजबूर होना पड़ा।
28 सितंबर तक किया जा सकता है बदलाव
इंग्लैंड ने पिछले महीने घोषित अपनी प्रोविजनल टीम में कुछ मजबूत विकल्प चुने थे। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई थी जबकि युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक और स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को जगह नहीं मिल पाई थी। वहीं चोट के चलते जेसन रॉय न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर रहे। उन्हें इस सप्ताह के अंत में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टीम में शामिल किया जा सकता है। विश्व कप के लिए टीम में बदलाव 28 सितंबर तक किया जा सकता है। हालांकि इंग्लैंड ने अंतिम टीम का ऐलान कर दिया है।
https://twitter.com/ICC/status/1703401354365165603?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet
आदिल राशिद ने बनाई जगह
बता दें कि स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 गेंदों में 182 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे से संन्यास लेने के बाद शानदार वापसी की। यह वनडे में इंग्लैंड के खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है। न्यूजीलैंड सीरीज में केवल एक मैच खेलने वाले आदिल राशिद को भी टीम में जगह मिल गई है। राशिद को मैच के दौरान चोट महसूस हुई। इसके चलते वह श्रृंखला के शेष मैच नहीं खेल सके। वहीं तेज गेंदबाज मार्क वुड एड़ी की चोट से उबर रहे हैं। अंतिम एशेज टेस्ट के बाद से उन्होंने अभी तक कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।
इंग्लैंड टीम के नेशनल सिलेक्टर ल्यूक राइट ने कहा- हमने एक मजबूत टीम चुनी है। हमें विश्वास है कि वह भारत जाकर विश्व कप जीत सकती है। जेसन रॉय के बाहर होने और हैरी ब्रूक के टीम में आने से हमें विश्व स्तरीय खिलाड़ियों पर निर्णय लेने पड़े हैं।
विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम:
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
27 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
41 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines