ODI World Cup 2023 AUS vs PAK: वनडे विश्व कप 2023 में आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह मैच दोपहर 2 बजे बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोनों टीमों का चौथा मैच है। इस विश्व कप में अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम को तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया को अपने दोनों ही शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर जीत की लय में लौटने की कोशिश की है।
तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की शुरुआत काफी अच्छी रही है पाक टीम को अपने तीन मैचों में से दो में जीत मिली है। पाकिस्तान को एकमात्र हार भारत के हाथों मिली है। अब पाकिस्तान एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। दोनों टीमों के लिए आज का मैच काफी अहम होने वाला है अगर जो भी टीम आज हार जाती है तो सेमीफाइनल की राह उसके लिए आसान नहीं रहेगी।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बरसेंगे चौके-छक्के
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर हमेशा से ही चौको और छक्कों की बरसात होती है। यहां की पिच सपाट है और बाउंड्री भी काफी छोटी है जिसके चलते बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी आसानी होती है। इस पिच पर 300 से ज्यादा का स्कोर भी आसानी से चेज हो जाता है। यहां गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिलती जितनी बल्लेबाजों को मिलती है। ऐसे में आज दोनों टीमों की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। यहां अभी तक 26 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए है जिसकी 15 पारियों में 300 से ज्यादा का स्कोर बना है और 12 बार चेज करने वाली टीम ने यहां जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: विराट का कमाल, महज एक गेंद पर बना दिए 14 रन..ऐसे किया ये कारनामा
दोनो टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
बात अगर दोनों टीमें के वनडे इंटरनेशनल में हेड टू हेड आकड़ों की करें तो, अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 107 वनडे मैच खेले गए है जिसमे से 69 मैच ऑस्ट्रेलिया और 34 मैच पाकिस्तान ने जीते है। जिसमें एक मैच टाई और तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। इसके अलावा अगर बात विश्व कप में दोनों टीमों के आंकड़ों की करें तो, 10 बार ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई है। जिसमे से 6 मैचों में ऑस्ट्रेलिया और 4 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है
ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क।
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इमाम-उल-हक, अब्दुल्लाह शफीक, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ शाहीन शाह अफरीदी और हसन अली।
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
12 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
26 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
58 mins agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
1 hr ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
5 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines