ODI World Cup 2023 AUS vs PAK: वनडे विश्व कप 2023 में 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। जब-जब पाक टीम का मैच होता है तब-तब सोशल मीडिया पर कोई न कोई विवाद हो ही जाता है। कल के मैच के बाद से अब एक नया विवाद छिड़ गया है। जिसके बाद अब पाक फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। अपनी नाराजगी जताते हुए पाक टीम के फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर कर रहे है।
क्यों छिड़ा ये विवाद
दरअसल इन बड़े टूर्नामेंट्स के दौरान फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने के लिए दूर-दूर से आते है। तो पाकिस्तान टीम के फैंस भी अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान स्टेडियम में बैठे कुछ पाक फैंस अपनी टीम को चियरअप करने के लिए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, लेकिन स्टेडियम में मौजूद पुलिस ने इन पाक फैंस को पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने से रोक दिया और कहा कि, स्टेडियम में ये नारा नहीं लगेगा।
इसको लेकर स्टेडियम में कुछ देर पाक फैंस और पुलिस के बीच वबहस भी चली, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक नया विवाद छिड़ गया है। वीडियो में पाक फैंस को ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच में जब भारत माता की जय के नारे लग सकते है तो पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा क्यों नहीं लग सकता है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया से मिली हार पर बोले बाबर आजम, बताई हार की असली वजह..टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज
सोशल मीडिया पर आई ट्वीट की बाढ़
इस विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर पाक फैंस अपनी नाराजगी जता रहे हैं और कह रहे हैं कि, पाक टीम के फैंस भारत में अपनी ही टीम को चियरअप भी नहीं कर पा रहे हैं। फैंस का कहना है कि, हम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाएंगे तो किसके नारे लगाएंगे फिर। बात दें, हर कोई अपनी टीम को चियरअप करने के लिए नारे लगा सकता है लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद अब विवाद बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines