ODI World Cup 2023 AUS vs NZ: वनडे विश्व कप में आज दो मैच होने है पहला मैच थोड़ी देर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में शुरू होगा। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें आज के मैच को जीतकर सेमीफाइनल की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाना चाहेंगी। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं तो वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को अपने पिछले मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आज एक बार फिर से कीवी टीम जीतकर पटरी पर लौटना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: हरभजन सिंह ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल..अब दिग्गज ने लगा दी क्लास, हो गए ट्रोल
विश्व कप 2023 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब हुई थी और टीम को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की और बाद के तीनों मैचों में जीत हासिल की। फिलहाल कंगारू टीम प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम इस विश्व कप में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती चारों मैचों में जीत हासिल की थी टीम को एकमात्र हार पांचवें मैच में भारत के हाथों मिली थी।
बता दें, वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड की बात करें तो अभी तक 141 वनडे मैचों में ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई है। जिसमें 95 मैचों में ऑस्ट्रेलिया और 39 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। जबकि 7 मैच बेनतीजा रहे हैं। इसके अलावा अगर विश्व कप में दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो, 11 मैचों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई है। इस दौरान न्यूजीलैंड को महज तीन मैचों में ही जीत मिली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुसेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, जोश हेजलवुड, एडम जैम्पा, मिचेल स्टार्क।
न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
10 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines