ODI World Cup 2023: पाकिस्तान टीम को विश्व कप में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया है। अब इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है। खुद उनकी टीम के पूर्व खिलाड़ी ही खरीखोटी सुना रहे हैं। अफगानिस्तान से मिली हार के बाद पाक टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम जमकर भड़कते हुए नजर आए और उन्होंने बाबर और पूरी टीम को जमकर लताड़ा।
वसीम अकरम ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर उठाए सवाल
एक पाकिस्तानी स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए वसीम अकरम ने मौजूदा पाक टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “इनकी फील्डिंग देखकर लगता है ये 2 साल से फिटनेस टेस्ट के लिए ही नहीं गए है। इनकी फील्डिंग देखिए जरा। रोजाना 8 किलो मटन खाने के बाद भी इनकी फिटनेस देखिए। अगर मैं इन खिलाड़ियों के नाम लेना शुरू कर दूं तो इनके सिर नीचे झुक जाएंगे। अफगानिस्तान महज 2 विकेट खोकर ही 280 रनों तक पहुंच गई जो काफी बड़ी बात है।”
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पाकिस्तान को हराने के बाद ‘लुंगी डांस’ गाने पर जमकर थिरके अफगान खिलाड़ी..Watch Video
आगे वसीम अकरम ने कहा कि, “पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस बेहद खराब है। जब टीम के कोच मिस्बाह उल हक थे तो वो खिलाड़ियो की फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते थे इसलिए उनको पसंद नहीं किया जाता था। अगर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना है तो फिटनेस पर ध्यान देना होगा।” इस विश्व कप में पाकिस्तान टीम की फील्डिंग काफी खराब रही है। टीम के खिलाड़ियों ने न सिर्फ कैच छोड़े बल्कि काफी सारे रन भी दिए है।
सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
विश्व कप 2023 में पाकिस्तान ने शुरूआत काफी अच्छी की थी लेकिन वो उसको बरकरार नहीं रख पाए हैं। टीम को अब लगातार तीन हार मिल चुकी है जिसके बाद पाक टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल होती दिख रही है। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसको अपने सारे मैच जीतने होंगे और ऑस्ट्रेलिया टीम की हार की कामना करनी पड़ेगी।
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
37 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
48 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines