NZ vs SL: पहले वनडे में श्रीलंका को न्यूजीलैंड से बड़ी हार मिली है। न्यूजीलैंड के स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 100 रनों तक भी नहीं पहुंच पाई। लंका टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का स्कोर भी नहीं बना पाया। जिससे उन्हें पहले वनडे में बड़ी हार मिली है।
श्रीलंका 76 पर ऑलआउट
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम महज 76 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के 10 विकेट 19.4 ओवर में गिर गए।
श्रीलंका के सभी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। केवल एजेलों मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। श्रीलंका के 8 बल्लेबाज 10 रन से भी कम बना पाए। आलम यह रहा कि सभी बल्लेबाज मिलकर 20 ओवर भी नहीं टिक सके।
कीवी गेंदबाजों की घातक बॉलिंग
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मैच में घातक गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड के गेंदबाज हेनरी सिपली ने शानदार बॉलिंग करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर पांच बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं डेरेल मिचेल और विन टिकनर ने भी 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा।
इस तरह न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। वहीं इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
न्यूजीलैंड ने बनाए थे 274 रन
न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। जहां कीवी टीम 274 रन बनाकर 49.3 ओवर में ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी फिन एलेन ने खेली। इसके अलावा रचिन रविंद्र ने 49 और डेरेल मिचेल ने 47 रनों की पारी खेली। बाकि के बल्लेबाजों ने भी छोटी-छोटी पारियां खेली। जिससे न्यूजीलैंड 274 तक पहुंची और श्रीलंका को 74 पर ऑलआउट कर दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
12 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines