NZ vs PAK, World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम शनिवार 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलने उतरी है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। इस दौरान पाकिस्तान के पेस अटैक की जमकर धज्जियां उड़ गईं। हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया।
शाहीन-हारिश की जमकर पिटाई
इस मुकाबले में शाहीन शाह ने अपने 10 ओवर में 90 रन लुटा दिए। वहीं हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 85 रन दिए। यह दोनों पाकिस्तान के लिए एक वर्ल्ड कप पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं शाहीन को तो इस पारी में एक भी विकेट नहीं मिला। उनके साथ 24 वनडे पारियों में पहली बार ऐसा हुआ है कि वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र ने 108 और केन विलियम्सन ने शानदार वापसी करते हुए धुआंधार 95 रन बनाए।
यह भी पढ़ें:- NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 402 का लक्ष्य, रचिन रवींद्र ने जड़ा शानदार शतक
पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप का सबसे खराब स्पेल
- 0/90 – शाहीन अफरीदी vs NZ, बेंगलुरू (2023)
- 1/85 – हारिस रऊफ vs NZ, बेंगलुरू (2023)
- 1/84 – हसन अली vs IND, मैनचेस्टर (2019)
- 3/83 – हारिस रऊफ vs AUS, बेंगलुरू (2023)
यह भी पढ़ें:- Rachin Ravindra ने विराट कोहली को पछाड़ा, World Cup में कर दिया बड़ा कारनामा
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
इतना ही नहीं इस पारी में न्यूजीलैंड ने भी वर्ल्ड कप के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। वहीं वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड के खिलाफ 402 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने पहली बार 400 रनों का भी आंकड़ा छुआ है। वहीं जिन टीमों ने ऐसा किया है उसमें कीवी टीम ने 1-1 बार ऐसा करने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। साथ ही साउथ अफ्रीका ने सबसे ज्यादा 3 बार ऐसा किया है।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
32 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
58 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines