NZ vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरेल मिचेल ने शानदार शतक लगाया। मिचेल ने लगातार दूसरे मैच में दूसरा शतक बनाया है। इस तरह बैक टू बैक सेंचुरी बनाकर उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए एक खास लिस्ट में जगह बना ली है।
इस लिस्ट में शामिल हुए मिचेल
डेरेल मिचेल न्यूजीलैंड की तरफ से लगातार दो मैचों में दो शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से बैक टू बैक शतक लगाने का कारनामा कुछ ही बल्लेबाजों ने किया है। लेकिन मिचेल भी अब इस लिस्ट में शामिल हो हुए हैं। कीवी टीम की तरफ से अब तक इन बल्लेबाजों ने बैक टू बैक शतक लगाए हैं।
और पढ़िए – IND vs PAK: सचिन तेंदुलकर ने 2011 सेमीफाइनल का ऐसा मोमेंट किया शेयर, जिसे जान आपको भी खिलाड़ियों पर होगा गर्व
- केन विलियमसन
- रॉस टेलर
- मार्क ग्रेकबेथ
- डेरेल मिचेल
मिचेल ने खेली 129 रनों की पारी
डिरेल मिचेल ने आज आते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। मिचेल ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 119 गेंदों में 129 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान डेरेल मिचेल ने 8 शानदार चौके और 3 जबरदस्त छक्के लगाए। इस दौरान उनका औसत 108 का रहा। हालांकि 129 रनों के स्कोर पर वह नसीम शाह का शिकार बने।
और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs GT: विजय शंकर-डेविड मिलर की तूफानी पारी, गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 7 विकेट से दी शिकस्त
पहले वनडे में भी लगाया था शतक
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भी डेरेल मिचेल ने शानदार शतक लगाया। पहले वनडे में डेरेल मिचेल ने 115 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया था। हालांकि इस मैच में न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines