NZ vs ENG: न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर की कप्तानी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में कीवी टीम ने बड़ी जीत दर्ज की थी. जिसके बाद दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद इंग्लिश टीम 36 ओवरों में सिर्फ 175 रनों पर ही सिमट गई. जवाब में 33.1 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ सैंटनर की टीम ने 2-0 से सीरीज को जीत लिया.
इंग्लैंड की बल्लेबाजी हुई एक बार फिर फेल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम के लिए बड़ी पार्टनरशिप नहीं हो सकी. जैमी स्मिथ ने जहां 13 रन बनाए तो वहीं बेन डकेट ने 1 रन ही जोड़ा. जो रूट ने 25 रन तो वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने 34 रनों की पारी खेली. अंत में जैमी ओवरटन ने सिर्फ 28 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. हालांकि इन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम सिर्फ 175 रनों पर ही सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं नाथन स्मिथ ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इसके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया.
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: कमबैक मैच में फुस्स हो गए बाबर आजम, बना दिया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज किया अपने नाम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने शानदार 54 रन बनाए. हालांकि उनके साथी बल्लेबाज विल यंग अपना खाता भी नहीं खोल सके. दिग्गज केन विलियमसन ने भी 21 रनों की पारी खेली. पिछले मैच के हीरो डेरिल मिचेल ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली. अंत में कप्तान मिचेल सैंटनर ने 17 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही कीवी टीम ने सिर्फ 33.1 ओवर में ही 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इंग्लिश टीम के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करके 10 ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ उन्होंने 4 मेडन ओवर भी फेंके. हालांकि उसके बाद भी इंग्लिश टीम 0-2 से सीरीज हार गई.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया की टीम हुई और मजबूत
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
18 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
28 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
34 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines