New Zealand vs Bangladesh ODI World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 11वें मैच में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया है।
इस मैच में जहां न्यूजीलैंड जीत दर्ज करके प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मिली विशाल हार के बाद वापसी करना चाहेगी। मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन कर रहे हैं जो कि लंबे समय बाद कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की कमान शाकिब अल हसन के हाथों में हैं जो कि शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
NZ vs BAN Head to Head: कौन किसपर भारी?
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने एकदिवसीय मैचों में 41 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें कीवी टीम ने आमने-सामने की संख्या में 30-10 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है। उनके बीच कोई मुकाबला बराबरी पर नहीं रहा, जबकि एक मैच बिना नतीजे के ख़त्म हुआ। वहीं वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 5 मैच खेले गए हैं जिसमें से कीवियों ने सारे मुकाबले जीते हैं। ऐसे में बांग्लादेश विश्वकप में केन विलियमसन की टीम के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश में होगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
11 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines