Nikhil Chaudhary On Virat Kohli Aggression: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का मैदान में अपने गुस्से को लेकर काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। अक्सर विराट कोहली की ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है जिनमे विराट विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ भिड़ते हुए दिखाई देते हैं।
चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या फिर इंग्लैंड, वेस्टइंडीज हर टीम के खिलाड़ियों के साथ विराट कोहला की गुस्से वाली वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। अब बिग बैश लीग के स्टार निखिल चौधरी ने बताया कि वो विराट कोहली के अग्रेशन के काफी बड़े फैन हैं।
निखिल को पसंद विराट का अग्रेशन
भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर निखिल चौधरी इन दिनों बैग बैश लीग में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से निखिल चौधरी दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं अब निखिल चौधरी ने विराट कोहली के अग्रेशन को लेकर कहा है कि मैं विराट कोहली की आक्रामकता और उनके कौशल का बहुत बड़ा फैन हूं। पिछले 10 साल से मैं विराट कोहली को फॉलो करता आ रहा हूं, वे काफी शानदार क्रिकेटर हैं और हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद हफीज ने बताई पूरी कहानी, आखिर क्यों शाहीन अफरीदी को सिडनी टेस्ट से निकाला बाहर
निखिल के लिए शानदार रहा BBL
बिग बैश लीग में निखिल चौधरी होबार्ट हरिकेन्स टीम का हिस्सा है। अभी तक उनके लिए बिग बैश लीग का ये सीजन काफी शानदार रहा है। निखिल चौधरी ने टूर्नामेंट के दौरान टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया है। निखिल चौधरी एक तरह से टीम में फिनिशर की भूमिका भी निभाते हैं। अभी तक उन्होंने कई शानदार पारियां खेली है। बिग बेश लीग में निखिल के द्वारा लगाए गए कई शानदार छक्कों की वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
32 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines