Nicholas Pooran Angry: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को रोमांच से भरे मुकाबले में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ 8 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबुडा फाल्कन्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 167 रन लगाए।
हालांकि, 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की टीम 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। कप्तान निकोलस पूरन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह सिर्फ 10 रन बनाकर चलते बने। सस्ते में आउट होने के बाद पूरन गुस्से से लाल हो गए और वह जोर-जोर से जमीन पर हाथ मारते हुए दिखाई दिए।
पूरन ने खोया आपा
168 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एलेक्स हेल्स सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। हेल्स के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे कप्तान पूरन से फैन्स को बड़ी और धमाकेदार पारी की उम्मीद थी। हालांकि, पूरन एक-एक रन के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।
14 गेंदों का सामना करने के बाद पूरन सिर्फ 10 रन ही बना सके। पारी के 10वें ओवर में रहकीम कॉर्नवाल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास पूरन क्रीज से आगे निकले, लेकिनम वह बॉल की लाइन को पूरी तरह से मिस कर बैठे और स्टंप हो गए। पूरन का बैलेंस भी बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गए। आउट होने के बाद पूरन काफी गुस्से में दिखाई दिए और वह जोर-जोर से जमीन को पीटते हुए दिखाई दिए।
बेकार गई पोलार्ड की धांसू पारी
टॉप ऑर्डर में कॉलिन मुनरो ने सिर्फ 18 गेंदों में 44 रन की तेज तर्रार पारी खेली। हालांकि, टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अंतिम ओवरों में कीरोन पोलार्ड ने बल्ले से भी खूब धमाल मचाया। पोलार्ड ने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान पोलार्ड ने 3 चौके और चार गगनचुंबी सिक्स जमाए। हालांकि, इसके बावजूद वह टीम को टारगेट तक नहीं पहुंचा सके।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines