Test Series: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से ज्यादातर टीमें टेस्ट सीरीज खेल रही है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन या फिर नंबर 2 पर रहने के लिए सभी टीमों में होड़ लगी हुई है। बता दें कि सिर्फ नंबर वन और नंबर 2 पर रहने वाली टीमें ही इस खिताब के लिए फाइनल मुकाबला खेल पाएगी। ऐसे में कोई भी टीम अपनी कोशिशों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रही है। अब एक और दिग्गज खिलाड़ी की टीम में वापसी हो गई है। यह फैंस के लिए तो गुड न्यूज तो है ही, साथ ही टीम को भी इससे मजबूती भी मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रवींद्र जडेजा की बड़ी भविष्यवाणी, बताया अश्विन के कब पूरे होंगे 500 टेस्ट विकेट
टीम से बाहर हो गए थे दिग्गज खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 फरवरी से शुरू होकर 8 फरवरी के बीच खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक होने वाला है। यह सीरीज कीवी टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलने वाली है। सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन की वापसी हुई है। इससे फैंस की उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चोटिल हो गए थे। इसके बाद खिलाड़ी ने खुद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को देखते हुए टीम से बाहर होने का फैसला किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल काटेंगे ऋषभ पंत का पत्ता! पहले टेस्ट के दौरान अश्विन का बड़ा बयान
युवा खिलाड़ी को भी मिली जगह
इसके बाद से खिलाड़ी चोटिल होने के कारण लगातार बाहर थे, लेकिन अब खिलाड़ी की वापसी हो गई है। फैंस को इंतजार था कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विलियमसन को खेलते देख सकें, अब विलियमसन सचमुच वापसी करने वाले हैं। केन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा आईसीसी विश्व कप 2023 में धूम मचाने वाले खिलाड़ी रचिन रविंद्र को भी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या टेस्ट में भी खिलाड़ी का प्रदर्शन टीम को प्रभावित कर सकता है। गौरतलब है कि टेस्ट में रचिन को ओपनिंग करने के लिए नहीं उतारा जाएगा, बल्कि उन्हें मिडिल ऑर्डर संभालना होगा।
ये भी पढ़ें:- Eng BazBall Cricket : ”बैजबॉल” का मतलब अटैकिंग क्रिकेट नहीं है, दिनेश कार्तिक ने समझाया इसका असली अर्थ
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
टिम साउदी, टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ऑरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines