NZ vs WI 2nd Test: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट से धो डाला. कैरेबियाई टीम से मिले 56 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. टॉम लाथम 9 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया.
दूसरी इनिंग में वेस्टइंडीज की पूरी टीम सिर्फ 128 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे. गेंदबाजी में जैकब डफी ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले.
न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से मारी बाजी
वेस्टइंडीज का बैटिंग ऑर्डर दूसरी पारी में कीवी गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. टीम के सात बल्लेबाज दहाई तक का आंकड़ा पार नहीं कर सके. कैरेबियाई टीम की ओर से सर्वाधिक 35 रन कावेम हॉज के बल्ले से निकले, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 25 रनों का योगदान दिया. हालांकि, इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम सिर्फ 128 रनों पर ऑलआउट हो गई.
इसके बाद 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टॉम लाथम महज 9 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, इसके बाद डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की अटूट साझेदारी जमाते हुए टीम को धमाकेदार जीत दिलाई.
जैकब डफी ने बरपाया कहर
न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में जैकब डफी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. डफी ने 17.2 ओवर के स्पेल में 38 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, माइकल राए ने तीन विकेट चटकाए. पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 205 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम ने 278 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 73 रनों की बढ़त हासिल की थी.
इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अब 18 दिसंबर को खेला जाना है. शाई होप और जस्टिन ग्रीव्स की डबल सेंचुरी के दम पर वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही थी.
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
13 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
24 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
59 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines