AFG vs NED ODI World Cup 2023: अफगानिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप का 34वां मुकाबला खेला जा रहा है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला गलत साबित हो गया है। नीदरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानी गेंदबाजों के सामने सिर्फ 179 के स्कोर पर ढेर हो गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अफगानिस्तान इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगा। नीदरलैंड की खराब बल्लेबाजी ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि अगर अफगानिस्तान यह मैच जीत जाता है, तो इससे पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने में मुश्किल होगी।
नीदरलैंड के 4 खिलाड़ी हुए रन आउट
नीदरलैंड की ओर से साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने शानदार 58 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा मैक्स ओडॉउड ने भी 42 रन बनाए हैं। इन पारियों के बदौलत नीदरलैंड का स्कोर 179 तक पहुंच सका है। आज नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का बल्ला नहीं चल सका है। वह शून्य के स्कोर पर रन आउट हो गए हैं। कप्तान का नहीं चलना नीदरलैंड पर भारी पड़ गया है। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने 2 विकेट झटके हैं। इसके अलावा मुजीब उर रहमान और नूर अहमद ने एक-एक विकेट झटके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज रन आउट नीदरलैंड की टीम पर भारी पड़ गया है। नीदरलैंड के 4 बल्लेबाज आज सिर्फ रन आउट के शिकार हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: DRS पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बोले- ‘आज के बाद मैं नहीं लूंगा रिव्यू’
पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
अफगानिस्तान ने बेहतरीन फील्डिंग का नमूना पेश करते हुए नीदरलैंड के 4 बल्लेबाजों को रन आउट कर दिया। इसका परिणाम हुआ कि नीदरलैंड सिर्फ 179 के स्कोर पर ढेर हो गया। अफगानिस्तान अगर इस मुकाबले को अपने नाम कर लेता है, तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी। ऐसे में अगर अफगानिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा, तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। इसी को लेकर पाकिस्तान आज नीदरलैंड की जीत चाहता था, लेकिन वह सिर्फ 179 पर ढेर हो गया है।
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
48 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines