Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार स्पिनर नाथन लियोन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया की चर्चित टी20 लीग ‘बिग बैश लीग’ में अब वह मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ दिखेंगे। उन्होंने बिग बैश लीग 2025-26 तक यानी 3 साल के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स फ्रेंचाइजी के साथ करार किया है। अभी तक ये स्टार प्लेयर तीन बार की चैंपियन सिडनी सिक्सर का हिस्सा था।
मेलबर्न स्टार्स के लिए भी खेल चुके हैं लियोन
नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले 5 साल से कोई टी20 मैच नहीं खेला है, लेकिन सीमित ओवरों में वह रेनेगेड्स के लिए बिग बैश में धमाल मचाते दिखेंगे। इससे पहले लियोन मेलबर्न स्टार्स के लिए भी खेल चुके हैं। मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ जुड़ने पर लियोन ने खुशी जाहिर की। इस टीम में पहले से ही उनकी टीम के साथ एडम जंपा मौजूद हैं।
https://twitter.com/cricbuzz/status/1687385531632771072?s=20
नाथन लियोन ने जाहिर की खुशी
नाथन लियोन ने कहा ‘मैं मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा बनकर बिल्कुल रोमांचित हूं।'(मार्वल स्टेडियम) एक ऐसी जगह है, जहां मुझे गेंदबाजी करने में मजा आता है, यह थोड़ा स्पिन करता है। मैं वास्तव में अच्छी साझेदारी में ‘जैम्प्स’ के साथ जुड़ने और रेनेगेड्स प्रशंसकों के लिए एक शो पेश करने की उम्मीद कर रहा हूं।’
https://twitter.com/RenegadesBBL/status/1687236316915007488?s=20
हमें ट्रॉफी जीतने के लिए योजना बनानी होगी
नाथन लियोन ने कहा कि मेरे कुछ बहुत अच्छे दोस्त हैं जो मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा हैं, और यही एक कारण है कि मैं यहां आना चाहता था। वहां वरिष्ठ खिलाड़ियों का एक अच्छा समूह है, जिनके साथ मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बहुत क्रिकेट खेला है। मेरी नजर में यह काफी शक्तिशाली टीम है। मुझे लगता है कि हमें बेंचमार्क ऊंचे स्थापित करने होंगे, फाइनल के लिए प्रयास करना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि हम जाएं और ट्रॉफी उठाने का प्रयास करें।’
नाथन लियोन का बिग बैश लीग में प्रदर्शन
नाथन लियोन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स का प्रतिनिध्व करके बीबीएल में अपना करियर शुरू किया था। हालांकि नेशनल टीम में व्यस्तता के चलते 35 साल के लियोन ने अब तक इस लीग में सिर्फ 38 मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने 7.18 की इकॉनमी से 44 विकेट चटकाए।
कब तक वापसी करेंगे नाथन लियोन?
नाथन लियोन फिलहाल चोट से उबर रे हैं। एशेज सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट में वह नहीं खेले। माना जा रहा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ 14 दिसंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट समर में खेलेंगे। वहीं बिग बैश लीग में रेनेगेड्स के साथ 8 दिसंबर को अपना अभियान शुरू करेंगे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
55 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines