Naseem Shah: पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज नसीम शाह ने कम समय में ही अपनी बड़ी पहचान बना ली है। यही वजह है कि उनकी तुलना अब दिग्गज गेंदबाजों से की जाने लगी है। हालांकि कई बार उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद ने हाल ही नसीम को व्हाइट बॉल क्रिकेट की क्षमता के मामले में जमान खान से पीछे रखा था।
आकिब ने दिया था ये बयान
आकिब ने कहा था- “व्हाइट बॉल क्रिकेट में जमान खान के पास शानदार स्किल हैं। हाल ही में जब हम कनाडा में थे, तो मैंने उन्हें करीब से देखा। मुझे लगता है कि वह इस समय दुनिया के बेस्ट डेथ बॉल बॉलर्स में से एक हैं। मैं उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में नसीम से ऊपर मानता हूं।”
क्या मैंने कभी कहा है कि अच्छा गेंदबाज हूं
इस बयान के बाद नसीम खफा नजर आए। उन्होंने इसका जवाब देते हुए एक यूट्यूब चैनल से कहा- “क्या मैंने कभी कहा है कि मैं एक अच्छा गेंदबाज हूं। या मैंने कभी कहा कि किसी से बेहतर हूं?” नसीम ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा विकेट लेना और अपनी टीम की जीत में योगदान देना है। उन्होंने कहा- “हर कोई मुझसे बेहतर है। मैंने कभी इस बात पर जोर नहीं दिया कि मुझे दूसरों की तुलना में बेहतर बनना है। अपनी टीम के लिए मैंने हमेशा मैच जीतने और विकेट हासिल करने की कोशिश की है।”
20 साल के नसीम शाह इन दिनों लंका प्रीमियर लीग में जौहर दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 10 विकेट चटकाए। कोलंबो स्ट्राइकर्स की ओर से उन्होंने लीग में खेला है।
संबंधित खबरें
ईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
11 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
49 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
11 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
12 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines