Namibia vs South Africa: नेपाल की टीम ने जब वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में हराया तो सभी क्रिकेट फैंस को लगा की हाल के समय में इससे बड़ा उलटफेर नहीं देखने को मिलेगा. हालांकि ऐसा नहीं है कुछ दिनों के बाद ही अब टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नामीबिया की टीम ने अब स्टार्स के साथ खेल रही दक्षिण अफ्रीका की टीम को हरा दिया है. इस करीबी मुकाबले में नामीबिया की टीम ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर मैच अपने नाम कर लिया.
बुरी तरह फेल हुई दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे नामीबिया की टीम ने गलत साबित कर दिया. संन्यास से वापसी कर रहे क्विंटन डी कॉक सिर्फ 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. रीजा हेंड्रिक्स सिर्फ 7 रन ही जोड़ सके. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 22 गेंदों में धीमी बल्लेबाजी करते हुए इतने ही रन बनाए. जे स्मिथ ने भी धीमी बल्लेबाजी करके 30 गेंदों में 31 रन ही बनाए. वहीं कप्तान डोनोवन फरेरा सिर्फ 4 रन ही बना सके. जिसके कारण ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवा कर 134 रन ही बनाए. नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं मैक्स हेइंगो ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
ये भी पढ़ें: ‘तुमको समंदर में फेंक रहा हूं या तो डुबो…’, हेड कोच गौतम गंभीर ने क्यों दिया शुभमन गिल के लिए चौंकाने वाला बयान?
नामीबिया ने रच दिया इतिहास
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जेन ग्रीन ने नाबाद रहते हुए 23 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. उनका साथ देते हुए रूबेन ट्रम्पेलमैन ने भी नाबाद 11 रन बनाए. मालन क्रूगर ने भी 18 रन तो वहीं कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भी अहम 21 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर और एंडिले सिमेलाने ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. उसके बाद भी वो अपनी टीम को शर्मनाक हार से नहीं बचा सके. दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी बार एसोसिएट देश के खिलाफ हरा है. इससे पहले नीदरलैंड की टीम ने साल 2022 में अफ्रीका को हराया था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: ‘I Love You Shubman…’ लाइव मैच के दौरान लड़की ने गिल को किया प्रपोज, शुभमन ने किया ऐसे रिएक्ट
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
15 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines