Chennai Super Kings: आईपीएल 2025 में बीच सीजन महेंद्र सिंह धोनी भी कप्तान बने, लेकिन उसके बाद भी फ्रेंचाइजी ने पॉइंट्स टेबल में नंबर 10 पर ही फिनिश किया। चेन्नई के इतिहास का सबसे खराब सीजन आईपीएल 2025 ही रहा था। ऐसे में अब सीएसके मैनेजमेंट में बड़े बदलाव होते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2026 से पहले सीएसके के 2 पुराने चेहरे कमबैक कर रहे हैं। जिसके कारण ही सीजन 19 से पहले कुछ और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के चेयरमैन बने एन श्रीनिवासन
आईपीएल में 5 बार चैंपियन बन चुकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन की टीम के अध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई है। श्रीनिवासन लगभग 10 सालों के बाद 80 वर्ष की उम्र में सुपर किंग्स के अध्यक्ष बने हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ ही साथ वो जोबर्ग सुपर किंग्स और टेक्सास सुपर किंग्स के भी अहम फैसले लेते हुए नजर आएंगे। श्रीनिवासन के साथ ही साथ उनकी बेटी रूपा गुरुनाथ की भी मैनेजमेंट में लंबे समय के बाद दोबारा एंट्री हुई है। श्रीनिवासन इससे पहले बीसीसीआई और आईसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में उनका अनुभव टीम के काम आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनिवासन की वापसी के बाद मैनेजमेंट में कुछ और बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं।
सीईओ ने भी की इस खबर की पुष्टि
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पीटीआई से बात करते हुए इस बारे में कहा, ‘यह सीएसके के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि वह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासक रहे हैं। मुझे खुशी है कि वह सीएसके में वापस आ गए हैं। वह हालांकि सलाहकार की भूमिका में होंगे क्योंकि वह ज्यादा यात्रा नहीं करते लेकिन हम उनसे संपर्क में रहेंगे। वह सीएसके की सभी संपत्तियों के प्रभारी होंगे।’ भले ही एन श्रीनिवासन ज्यादा यात्रा नहीं करेंगे, लेकिन उनका योगदान पहले से ज्यादा टीम के फैसलों में नजर आ सकता है।
ये भी पढ़ें: विवादित वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार बोले इरफान पठान, अब किस पर लगाया आरोप?
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
12 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
4 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines