MS Dhoni IPL 2026: फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अब आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर दी है. सीएसके की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी येलो पैड डालकर बल्लेबाजी करनी की तैयारी कर रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. धोनी सिर्फ आईपीएल खेलते हैं, जिसके कारण ही वो 2 महीने पहले से ही अभ्यास करने लगे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू किया अभ्यास
झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने महेंद्र सिंह धोनी के अभ्यास का वीडियो अपलोड किया है. जिसे सीएसके की टीम ने भी अपने सोशल मीडिया पर डाला है. वीडियो में धोनी के साथ झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी भी नजर आ रहे हैं. साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ सालों से आईपीएल की तैयारी लगभग 2 महीने पहले से ही शुरू कर देते हैं. फिलहाल वो रांची में ही अभ्यास करते हुए नजर आएंगे. वहीं लगभग 1 महीने पहले सीएसके की टीम चेन्नई में कैंप लगाती है. जहां पर धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे खिलाड़ियों के साथ नजर आते हैं. पिछले 2 सीजन में धोनी ने अंत में आकर अच्छी बल्लेबाजी की है. ऐसे में वो उसी अंदाज में आईपीएल 2026 के दौरान भी खेलना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, युवा स्टार को पहली बार मिली टीम में जगह
बतौर खिलाड़ी इस सीजन खेलेंगे धोनी
आईपीएल 2025 के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे. जिसके कारण महेंद्र सिंह धोनी ने ज्यादातर समय टीम की कप्तानी की थी. हालांकि इस सीजन में वो बतौर खिलाड़ी ही खेलते हुए नजर आएंगे. गायकवाड़ एक बार फिर से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वहीं अब टीम में संजू सैमसन भी नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में टीम ने युवा खिलाड़ियों पर निवेश करके कई बदलाव किए हैं. जिसके कारण ही टीम इस सीजन में कमबैक करने की उम्मीद कर रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: धमाकेदार कमबैक के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्यों छुए रघु के पैर? कप्तान ने फिर जीता फैंस का दिल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines