MS Dhoni Ranchi Farmhouse: टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची के अपने फार्महाउस में ही संन्यास के बाद ज्यादा समय बिताते हैं. धोनी के इस फार्महाउस का नाम कैलाशपति है. विराट कोहली और ऋषभ पंत इस फार्महाउस में धोनी के मिलने के लिए गए थे. माही के इस घर के बारे में अब सभी फैंस जानना चाहते हैं. माही के इस घर के बारे में कई ऐसी जानकारियां भी हैं, जिसको सुनकर फैंस हैरान रह जाएंगे.
करोड़ों में है धोनी के कैलाशपति की कीमत
महेंद्र सिंह धोनी के इस सपनों के घर की कीमत के बारे में सही जानकारी उपलब्ध नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स जहां इसे 6 करोड़ का बताती हैं, तो वहीं कुछ इसे 30 से लेकर 35 करोड़ का तक भी बता रही हैं. माही का ये फार्महाउस रांची के रिंग रोड के पास में बना है, जोकि सिमलिया इलाके में पड़ता है. माही के सपनों का ये घर कुल 7 एकड़ में फैला हुआ है. जिसके कारण ही घर को तैयार होने में कुल 3 साल का समय लगा था. माही के इस फार्महाउस में लग्जरी लेकर देशी खुश सुविधाएं मौजूद हैं. धोनी के पास 100 से ज्यादा बाइक है. जिसके कारण ही उनके फार्महाउस में एक बड़ा गैराज भी है. बाइक के अलावा वो लग्जरी कारों का काफिला भी है.
ये भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया WPL 2026 का पूरा शेड्यूल, MI-RCB के बीच पहला मैच, जानें कहां होगा फाइनल
स्विमिंग पूल लेकर जिम भी है घर में ही मौजूद
भले ही धोनी का फार्महाउस देखने में देशी टच वाला लगता है, लेकिन इसमें लग्जरी सुइट भी है. माही के इस घर में बड़ा और शानदार स्विमिंग पूल भी है. महेंद्र सिंह धोनी को उनके फिटनेस के लिए भी जाना जाता है. जिसके कारण ही उन्होंने अपने फार्महाउस में हाईटेक जिम भी बनवा रखा है. इसके अलावा माही ने क्रिकेट खेलने के लिए टर्फ पिच भी बनवा रखी है. जिसके अलावा बड़ा बगीचा भी इस फार्महाउस में है. धोनी इसके अलावा ऑर्गेनिक खेती भी करते हैं, जहां पर फल और सब्जियां भी इसी फार्महाउस में उगाते हैं.
ये भी पढ़ें: स्मृति-पलाश मामले पर कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सच सामने आ जाएगा
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
27 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
57 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines