MS Dhoni: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी संन्यास के 5 सालों के बाद भी सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। आज भी सोशल मीडिया पर धोनी की चर्चा लगातार चलती रहती है। जिसका कारण ही सभी ब्रांड उन्हें अपना एंबेसडर बनाना चाहते हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज माही ने शाहरुख खान और विराट कोहली दोनों को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इस कप्तान ने इतिहास रच दिया है।
महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया इतिहास
क्रिकेट इतिहास के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया है। TAM AdEx ने जनवरी से लेकर जून तक की छमाही पर एक रिपोर्ट पेश की है। जिसके मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के पास मौजूदा समय में कुल 43 ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। पिछले साल धोनी के पास 42 ब्रांड थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं, जिनके पास कुल 35 ब्रांड है। वहीं तीसरे नंबर पर मौजूद अमिताभ बच्चन के पास 28 ब्रांड मौजूदा समय में हैं। अमिताभ बच्चन के पास पिछले साल कुल 41 ब्रांड थे। क्रिकेट में धोनी के बाद विराट कोहली और राहुल द्रविड़ का नाम नजर आ रहा है।
इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं माही
बात अगर टीवी पर रोजाना सबसे ज्यादा दिखने वाले सेलिब्रिटी की करें तो महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर नजर आते हैं। धोनी टीवी चैनल पर रोजाना औसतन 22 घंटे नजर आते हैं। वहीं पहले नंबर पर मौजूद शाहरुख खान औसत 27 घंटे प्रतिदिन नजर आते हैं। अगर कपल की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कुल 23 ब्रांड करते हैं। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी तीसरे नंबर है, जोकि 19 ब्रांड एंडोर्समेंट करती है। दूसरे नंबर पर मौजूद अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना कुल 20 ब्रांड एंडोर्स करते हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में छाई शोक की लहर, पूर्व ऑलराउंडर की बीमारी के कारण हुई मौत
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
31 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines