Mohsin Naqvi Avoids ICC Meeting: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मोहसिन नकवी ने BCCI से सीधी मुलाकात नहीं करने के लिए नया प्लान बना लिया है. बताया जा रहा है कि ICC की मीटिंग में मोहसिन नकवी नहीं आएंगे. BCCI ने पहले ही ऐलान किया था कि वो एशिया कप ट्रॉफी विवाद को ICC मीटिंग में सामने रखेंगे और मोहसिन नकवी का जमकर विरोध करेंगे. इसी वजह से शायद नकवी डर गए हैं और अब वो आईसीसी की बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे.
एशिया कप ट्रॉफी विवाद बना चर्चा का विषय
मोहसिन नकवी PCB के चेयरमैन हैं और पाकिस्तान सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर हैं. टीम इंडिया ने उनसे एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. नकवी चाहते, तो ACC के किसी और सदस्य को भी ट्रॉफी देने के लिए बोल सकते थे. हालांकि, वो ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे और अब तक टीम इंडिया को कप नहीं मिला है. BCCI ने ट्रॉफी वापस लेने के लिए ACC चीफ मोहसिन नकवी को लेटर भी लिखा लेकिन कोई क्लियर जवाब नहीं आया. BCCI ने साफ कर दिया था कि वो ICC मीटिंग में इस मुद्दे को उठाएंगे.
ICC मीटिंग में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी!
पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ICC की दुबई में होने वाली एक्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग में मोहसिन नकवी नजर नहीं आएंगे. उन्होंने घरेलू पॉलिटिकल मुद्दों को बड़ा कारण बताया. ICC की चार दिनों की मीटिंग 4 नवंबर से शुरू हो गई थी लेकिन इसमें नकवी नहीं नजर आएंगे. रिपोर्ट में ये क्लियर नहीं किया गया है कि किन राजनैतिक कारणों के चलते नकवी बैठक का हिस्सा नहीं बन रहे हैं. PCB ने 7 नवंबर 2025 को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमेर सईद उनकी जगह ICC मीटिंग में भेजने का फैसला किया है. सूत्रों ने पीटीआई को ये भी बताया है कि नकवी के कॉल द्वारा मीटिंग में जुड़ने के चांस रहेंगे.
ये भी पढ़ें:- पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टार ओपनर का ‘कटा पत्ता’, मार्नस लाबुशेन की धमाकेदार वापसी
टीम इंडिया कब मिलेगी एशिया कप की ट्रॉफी?
एशिया कप की ट्रॉफी टीम इंडिया को जल्द ही मिल सकती है. ICC की मीटिंग में जब ये बात उठाई जाएगी, तो PCB और मोहसिन नकवी के पास साफ तौर पर इसका कोई जवाब नहीं होगा. ऐसा कोई नियम नहीं है कि ACC चीफ ही ट्रॉफी दे सकता है. ऐसे में ICC नकवी को फटकार लगा सकता है और टीम इंडिया को जल्द ही ट्रॉफी देने के निर्देश दे सकता है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
5 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
52 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines