Mohammed Shami: वनडे विश्व कप 2023 खत्म हुए अब काफी समय हो चुका है। इस बार विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी काफी चर्चाओं में रहें। वजह थी उनका दर्द में भी पूरा टूर्नामेंट खेलना। पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने काफी शानदार गेंदबादी की। हालांकि शुरुआती मैचों में शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी लेकिन जब उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, तो शमी ने साबित कर दिया कि टीम इंडिया के लिए वो कितने जरुरी हैं। विश्व कप 2023 के दौरान शमी जिस दर्द से गुजरें वो कोई नहीं जानता है।
विश्व कप के दौरान लगातार शमी ने लिए इंजेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जानकारी सामने आ रही है कि मोहम्मद शमी एड़ी के दर्द के चलते पूरा विश्व कप 2023 खेले। इस दौरान शमी ने दर्द से निपटने के लिए टूर्नामेंट के दौरान लगातार इंजेक्शन लिए। मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 से पहले ही चोटिल थे, उसके बाद उन्होंने दर्द में भी टीम के लिए मैच खेला।
ये जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस शमी को अब सच्चा देशभक्त बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा मोहम्मद शमी ने हमारे देश के लिए सब कुछ किया। एक अन्य यूजर ने लिखा शमी योद्धा.. उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है. उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: केपटाउन टेस्ट जीतना है तो भारत को करना होगा टीम में बदलाव, पूर्व दिग्गज ने दी सलाह
विश्व कप में शमी ने झटके थे 24 विकेट
वनडे विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। शमी ने टूर्नामेंट में सबसे कम मैच खेलकर सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए। शमी ने विश्व कप 2023 के 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने 3 से ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोटिल होने के चलते शमी टीम के साथ नहीं जुड़ सके। जिसका खामियाजा टीम इंडिया को सेंचुरियन टेस्ट भुगतना पड़ा है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
31 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines