हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गेंदबाजी छोड़ मोहम्मद शमी ने बल्लेबाजी में दिखाया दम, साउथ अफ्रीका में करेंगे बड़ा धमाल; Watch Video

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले मोहम्मद शमी मैदान पर लौटे। जमकर की प्रैक्टिस।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

India vs South Africa: टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां फिलहाल दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी वापसी होने वाली है।

जिसको लेकर अब मोहम्मद शमी ने अपनी कमर कस ली है। साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले शमी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रैक्टिस करते हुए शमी का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऑक्शन में उतरेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव!

विज्ञापन

वीडियो में गेंदबाजी छोड़ बल्लेबाजी करते दिखे शमी

सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में शमी गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसको लेकर अब शमी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बता दें, शमी अब चोट से उबर गए हैं। वनडे विश्व कप 2023 में कमाल की गेंदबाजी करने वाले शमी ने उपचार कराया। जिसके बाद अब उनकी वापसी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में होगी।

टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज काफी खास

बता दें, साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। टीम इंडिया आज तक साउथ अफ्रीका की धरती एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। साउथ अफ्रीका की धरती पर टीम इंडिया ने आज तक महज 4 टेस्ट मैच ही जीते है। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम यहां पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज का फॉर्म में होना काफी अहम है।

विज्ञापन

इस सीरीज में विराट कोहली की भी टीम में वापसी होने वाली है। विश्व कप के बाद से ये खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। विश्व कप में रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। अब टेस्ट सीरीज में भी टीम को इनसे ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola