Bengal vs Jammu Kashmir: मोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार की तिकड़ी ने जम्मू कश्मीर के बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां उड़ा डालीं. विजय हजारे ट्ऱॉफी के ग्रुप-बी के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू कश्मीर के बैटर्स ने बंगाल की इस तिकड़ी के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 63 रन बनाकर ढेर हो गई.
टीम के सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके. मुकेश और आकाशदीप ने मिलकर विपक्षी टीम के आठ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, तो दो विकेट शमी की झोली में भी आए.
बंगाल की तिकड़ी ने बरपाया कहर
बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कैप्टन के इस निर्णय को टीम के गेंदबाजों ने एकदम सही साबित करके दिखाया. शमी ने मैच की दूसरी ही गेंद पर कमरान इकबाल को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद एम अश्विन को आकाशदीप ने भी डक पर चलता किया.
ये भी पढ़ें: 14 सिक्स, 9 चौके…Sarfaraz Khan ने फिर मचाई बल्ले से तबाही, तूफानी शतक से लूटी महफिल
2 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही जम्मू कश्मीर को शमी ने अपने अगले ओवर में एक और झटका दिया और यावर हसन को 6 रनों के स्कोर पर आउट किया. इसके बाद तो कश्मीर के बैटर्स के बीच पवेलियन लौटने की होड़ सी चल गई. आकाशदीप और मुकेश के आगे टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और देखते ही देखते पूरी टीम सिर्फ 63 रनों पर ढेर हो गई.
9 विकेट से बंगाल ने मारी बाजी
शमी ने अपने 6 ओवर के स्कोर पर में सिर्फ 14 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए. वहीं, आकाशदीप ने 8.4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाले, तो मुकेश ने 16 रन देकर चार विकेट झटके. बंगाल ने 64 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 9.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. अभिषेक पोरेल ने 26 गेंदों में 30 रन जड़े और वह नाबाद रहे. वहीं, सुदीप कुमार 25 रन बनाकर नॉटआउट रहे. हालांकि, कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन बनाकर आउट हुए.
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines