Mohammed Shami ODI Comeback: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द ही होना है. शुभमन गिल की बतौर कप्तान टीम में वापसी तय मानी जा रही है. हालांकि, श्रेयस अय्यर को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. मगर मार्च 2025 से लेकर टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी का वनडे टीम में कमबैक हो सकता है. शमी ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है. विजय हजारे ट्रॉफी में भी शमी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं.
शमी का होगा वनडे टीम में कमबैक!
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है. द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, शमी को घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन करने का इनाम मिल सकता है. शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला मार्च 2025 में खेला था. शमी पिछली कई सीरीज से लगातार नजरअंदाज हो रहे हैं. शमी को इंग्लैंड दौरे और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में भी चांस नहीं मिल सका था.
ये भी पढ़ें: रिजवान हुए फ्लॉप, लेकिन बाबर आजम ने लूटी धांसू पारी से महफिल, फिफ्टी लगाकर दिलाई टीम को जीत
हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज का लंबा इंतजार अब खत्म हो सकता है. विजय हजारे टूर्नामेंट में शमी अब तक खेले चार मैचों में कुल 8 विकेट निकाल चुके हैं. इसके साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को एकदिवसीय सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है.
न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होना है. सीरीज का पहला मैच बड़ौदा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं, दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. सीरीज का लास्ट और तीसरे मुकाबले की मेजबानी इंदौर का होलकर स्टेडियम करेगा. वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. टी-20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी, जिसका आखिरी मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
30 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines