Mohammed Shami: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे के बाद टी-20 टीम से भी मोहम्मद शमी को नजरअंदाज कर दिया गया. शमी सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में एक बार फिर नाकाम रहे. हालांकि, शमी ने एक बार फिर अपने धांसू प्रदर्शन से सिलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है. सर्विसेज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शमी कहर बनकर टूटे और उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के बूते विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर डाला. शमी ने अपने 3.2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 13 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले.
शमी ने फिर बरपाया कहर
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में सर्विसेज के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मोहम्मद शमी ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से जमकर वाहवाही बटोरी. भारतीय तेज गेंदबाज ने मैच की पहली ही गेंद पर विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज गौरव को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई.
ये भी पढ़ें: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फिर उड़ाया बल्ले से गर्दा, ‘बिहार के लाल’ ने कर डाली चौके-छक्कों की बरसात
इसके बाद तीसरे ओवर में शमी ने दूसरे ओपनर रवि चौहान को भी 26 रनों के स्कोर पर चलता किया. शमी जब दूसरे स्पेल में लौटे, तो उन्होंने दो विकेट और अपने खाते में जोड़े. विकेट चटकाने के साथ-साथ शमी काफी किफायती भी रहे. 3.2 ओवर के स्पेल में शमी ने सिर्फ 13 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. शमी के अलावा आकाशदीप ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए.
लंबे समय से बाहर चल रहे शमी
मोहम्मद शमी भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं. शमी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था. इसके बाद से शमी को किसी भी फॉर्मेट की टीम में मौका नहीं मिल सका है. इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी शमी का नहीं चुना गया था. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और अब टी-20 टीम में भी शमी को मौका नहीं दिया गया है. शमी ने लगातार नजरअंदाज किए जाने को लेकर हाल ही में अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी.
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
46 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines