ODI World Cup 2023. फैंस के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज (19 नवंबर) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अहम मुकाबले में मोहम्मद शमी से एक और उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद है। उससे पहले उनकी मां अंजुम आरा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने ANI न्यूज एजेंसी के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा, ‘भगवान बच्चों (भारतीय क्रिकेट टीम) को जिताएं और उन्हें खुशी से घर वापस लाएं…।’
वर्ल्ड कप 2023 जमकर गदर मचा रहे हैं मोहम्मद शमी:
वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी का कहर जारी है। उन्होंने ब्लू टीम के लिए जारी टूर्नामेंट में अबतक महज छह मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको छह पारियों में 9.13 की औसत से 23 सफलता हाथ लगी है। वर्ल्ड कप 2023 में वह सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। शमी ने यहां अबतक तीन बार पांच और एक बार चार विकेट लेने का कारनामा किया है।
वर्ल्ड कप 2023 में विपक्षी टीमों के खिलाफ शमी का प्रदर्शन:
5/54 – बनाम न्यूजीलैंड
4/22 – बनाम इंग्लैंड
5/18 – बनाम श्रीलंका
2/18 – बनाम दक्षिण अफ्रीका
0/41 – बनाम नीदरलैंड
7/57 – बनाम न्यूजीलैंड
मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 187 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 244 पारियों में 447 सफलता हाथ लगी है। शमी के नाम टेस्ट क्रिकेट की 122 पारियों में 27.71 की औसत से 229, वनडे की 99 पारियों में 23.56 की औसत से 194 और टी20 की 23 पारियों में 29.62 की औसत से 24 सफलता दर्ज है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
24 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines