ICC Latest Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपाने का इनाम मोहम्मद सिराज को आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है. सिराज के साथ-साथ कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की भी बल्ले-बल्ले हुई है. वहीं, जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं. कुलदीप ने सात पायदान की छलांग लगाई है, तो सिराज अपने करियर की बेस्ट रेटिंग पर पहुंच गए हैं. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रनों से धूल चटाई थी.
सिराज की हुई बल्ले-बल्ले
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज का जादू सिर चढ़कर बोला था. सिराज ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से जमकर महफिल लूटी थी और दोनों पारियों को मिलाकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए थे. अहमदाबाद में किए गए धांसू प्रदर्शन का इनाम सिराज को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है.
ये भी पढ़ें: सोनी लिव को कहिए बाय-बाय! यहां पर फ्री में देख पाएंगे IND vs WI के दूसरे टेस्ट मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
सिराज को तीन पायदान का फायदा पहुंचा है और वह अब बॉलर्स की रैंकिंग में 12वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, पहले टेस्ट में 3 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है.
कुलदीप-जडेजा ने भी लगाई छलांग
लगभग एक साल बाद भारत की टेस्ट टीम में लौटे कुलदीप यादव को भी पहले टेस्ट में 4 विकेट निकालने का फायदा पहुंचा है. कुलदीप ने सात पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वह अब 21वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, अहमदाबाद में गेंद और बल्ले दोनों से महफिल लूटने वाले भारतीय टीम के उपकप्तान रविंद्र जडेजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह पायदान ऊपर चढ़कर अब 25वें नंबर पर आ गए हैं.
केएल राहुल को भी सेंचुरी ठोकने का फायदा पहुंचा है और वह चार पोजीशन की छलांग के साथ 35वें नंबर पर आ गए हैं. जो रूट क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं और उन्होंने अपनी पोजीशन को और मजबूत कर लिया है. इसके साथ ही वॉशिंगटन सुंदर भी ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अब 11वें नंबर पर आ गए हैं. टी-20 रैंकिंग में मिचेल मार्श ने 13 पोजीशन की लंबी छलांग लगाते हुए टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में एंट्री मार ली है.
संबंधित खबरें
दीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
6 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
34 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
3 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
3 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines