हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'किसी के जाने से किसी को फर्क नहीं पड़ता,' हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने पर शमी का तीखा बयान

Mohammad Shami On Hardik Pandya Leaving Gujarat Titans: हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापसी की थी। अब शमी ने इस पर तीखा और सीधा बयान दिया है।

विज्ञापन
Mohammad Shami Speaks on Hardik Pandya Leaving Gujarat Titans Joins Mumbai Indians Exclusive Interview (Image- News24)

Mohammad Shami On Hardik Pandya Leaving Gujarat Titans: भारतीय टीम के स्टार पेसर मोहम्मद शमी को मंगलवार को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह भारत के 48वें क्रिकेटर बने जिन्हें यह सम्मान मिला है। इस सम्मान को पाने के बाद शमी ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स के साथ खास बातचीत की। उन्होंने इसी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वैभव भोला के एक सवाल पर करारा जवाब दे डाला। यह सवाल था उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस से जुड़ा हुआ। उनसे पूछा गया कि टीम पर हार्दिक पांड्या के जाने के बाद कितना फर्क पड़ेगा तो उन्होंने इसका तीखा जवाब दिया।

‘किसी के जाने से किसी को फर्क नहीं पड़ता’

मोहम्मद शमी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा,’देखिए किसी के जाने से किसी को फर्क नहीं पड़ता है। टीम का बैलेंस देखा जाता है। हार्दिक रहा उसने अच्छी कैप्टेंसी की दोनों बार फाइनल में पहुंचे। गुजरात ने कोई उसे लाइफटाइम तो रखा नहीं था। उसका मन था वो चला गया। अब शुभमन आया है और कल को वो भी कहीं चला जाएगा। यह सब पार्ट ऑफ द गेम है।’

शुभमन गिल को लेकर भी बोले शमी

शमी ने इसके बाद अपने नए आईपीएल कप्तान शुभमन गिल को लेकर कहा,’अब शुभमन के ऊपर नजर होगी क्योंकि जब कोई कप्तान बनता है तो उस जिम्मेदारी के साथ वो कैसा परफॉर्म करता है उसे देखना होता है। शुभमन के कंधे पर जो जिम्मेदारी आई है हां थोड़ा लोड जरूर होगा लेकिन यह है कि लड़के वही हैं तो बैलेंस है। बस यह देखना होगा कि बंदों के साथ वह कितना अच्छा बनाकर चल पाते हैं।’

विज्ञापन

मोहम्मद शमी मौजूदा समय में इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी कहा कि उसे ही जगह मिलनी चाहिए जो अच्छा परफॉर्म कर रहा। अभी आईपीएल बाकी है। देखना होगा कि शमी कितनी देर में और कितने दिनों में फिट हो पाते हैं। क्योंकि अभी उनके आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: चार साल बाद लौटेगा स्टार खिलाड़ी? टी20 लीग को बताया ‘आखिरी मौका’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- केपटाउन की पिच पर ICC ने लिया एक्शन, जानें कितने डिमेरिट अंक मिलने से ग्राउंड पर लगता है बैन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola