Mohammad Rizwans Wristband Dismissal Controversy: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद रिजवान के विकेट को लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे तो पैट कमिंस की एक गेंद रिजवान को छूकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई। इस पर पैंट कमिंस ने आउट की अपील की तो फील्ड अंपायर ने आउट से मना कर दिया।
बाद में पैट कमिंस ने डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर ने रिजवान को आउट दे दिया। जिसके बाद रिजवान और पूरी पाकिस्तान की टीम थर्ड अंपायर के इस फैसले पर हैरान थी। रिव्यू में देखा गया कि गेंद रिजवान की कलाई के ऊपर लगी थी और थर्ड अंपायर ने रिजवान को आउट दे दिया।
PCB इस फैसले को लेकर ICC के पास जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक थर्ड अंपायर के इस फैसले के विरुद्ध अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के पास जा सकता है। इस मामले को लेकर पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और दीम निदेशक मोहम्मद हफीज के बीच भी बातचीत हो चुकी है। जिसके बाद अब पीसीबी आईसीसी के सामने थर्ड अंपायर के कुछ बिंदुओ को उठाने वाला है। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने अंपायर के इस फैसले को गलत बताया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस छिड़ गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
दूसरे टेस्ट में पाक को मिली 79 रनों से हार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को टीम का हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 79 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने काफी शानदार गेंदबाजी की। इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर पैट कमिंस ने 10 विकेट अपने नाम किए और उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
संबंधित खबरें
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
10 mins agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
2 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
10 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
11 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
11 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
12 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
13 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines