ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कोलकाता में खेला गया। इस मैच में ग्रीन टीम अपने हार के क्रम को तोड़ते हुए सात विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोहम्मद रिजवान विपक्षी टीम के बल्लेबाज से ही पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या गेंद उनके बल्ले से लगी है यह पैड पर लगी थी।
दरअसल, यह वाक्या बांग्लादेश के बल्लेबाजी के दौरान 43वें ओवर में देखने को मिला। ग्रीन टीम के लिए यह ओवर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी डाल रहे थे। वहीं सामने बल्लेबाजी के लिए विपक्षी टीम की तरफ से मैदान में तस्कीन अहमद खड़ा थे। अफरीदी की फुल लेंथ गेंद पर अहमद ने जोर से बल्ला घुमाया, लेकिन बल्ले और गेंद के बीच सही तरह से संपर्क नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के स्टार ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, World Cup 2023 होगा आखिरी टूर्नामेंट
इस बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी एक आवाज को लेकर भ्रमित नजर आए और कैच आउट की अपील करने लगे, लेकिन मैदानी अंपायर ने उनके अपील को खारिज कर दिया। जिसके बाद बाबर ने विकेटकीपर रिजवान से उनकी राय मांगी। यहां रिजवान भी कन्फ्यूज नजर आए और बल्लेबाज से ही पूछने लगे कि क्या गेंद उनके बल्ले पर लगी थी यह पैड पर।
रिजवान जब यह सवाल विपक्षी बल्लेबाज से पूछ रहे थे तब यह अप्रत्याशित हास्यास्पद घटना कैमरे में कैद हो गई। अब लोग सोशल मीडिया के माध्यम से पाक टीम की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। मैदान में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी रिजवान के इस अनोखे अंदाज से हैरान नजर आए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
14 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
24 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines