Mohammad Rizwan Refuses Sign Central Contract: पाकिस्तान क्रिकेट आए दिन नए-नए विवादों के कारण चर्चा का विषय रहता है. अब एक नया ड्रामा शुरू हो गया है. पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने PCB से सीधा पंगा ले लिया और कुछ बड़ी मांग उठाई है. उन्होंने PCB द्वारा प्रस्तावित सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से भी इनकार कर दिया है और कप्तानी छिनने के बाद अपनी नाराजगी जताई है. बता दें कि हाल ही में रिजवान को हटाकर PCB ने शाहीन अफरीदी को वनडे टीम का कप्तान बना दिया है.
मोहम्मद रिजवान ने लिया PCB से ‘पंगा’!
मोहम्मद रिजवान ने PCB द्वारा ऑफर किए गए थे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से इनकार कर दिया है. PCB ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की A कैटेगरी को हटा दिया था, जिसमें पहले बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान जैसे सीनियर खिलाड़ी थे. इन सभी को अन्य खिलाड़ियों के साथ B कैटेगरी में डाल दिया गया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रिजवान तब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगे, जब तक उनकी दिक्कतों का हल नहीं निकाला जाएगा.
वो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन मिलने से निराश हैं. इसके अलावा उन्हें कप्तानी से भी हटाया गया. खबरों की मानें, तो रिजवान ने PCB से कैटेगरी A को वापस लाने की मांग की है. इसके अलावा वो चाहते हैं कि जिन खिलाड़ियों को भी कप्तान बनाया जाए, उन्हें एक क्लियर समय बताया जाए, ताकि वो अपना काम ठीक से कर पाए. इससे पता चलता है कि अचानक कप्तानी से हटाया जाना रिजवान को पसंद नहीं आया.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पहले टी20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को कटेगा पत्ता!
रिजवान को टी20 में भी नहीं मिल रहा मौका
33 साल के मोहम्मद रिजवान पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अहम सदस्य हैं. वो लगातार सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. हालांकि, दिसंबर 2024 के बाद से उन्हें पाकिस्तान ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में मौका नहीं दिया है. लग रहा था कि एशिया कप 2025 के बाद रिजवान की टीम में वापसी हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है. अब उनसे वनडे की कप्तानी भी ले ली गई है और इस चीज ने कई फैंस को हैरान कर दिया था.
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उतारा Shaheen Afridi का खुमार! घर में ही हुई जमकर कुटाई, विकेट के लिए भी तरसे
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
10 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines