Mohammad Rizwan Big Bash League: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेलना अब तक रास नहीं आया है. बिग बैश लीग में रिजवान बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं. चार मैचों के बाद रिजवान सिर्फ एक ही मुकाबले में 30 का आंकड़ा कर सके हैं, जबकि दो मैचों में तो विकेटकीपर बैटर डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच सका है. सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी रिजवान 10 गेंदें खेलने के बाद महज 6 रन बनाकर चलते बने.
रिजवान का फ्लॉप शो जारी
मोहम्मद रिजवान बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम का हिस्सा है. इस सीजन में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अब तक चार मैच खेले हैं और उनके बल्ले से कुल 58 रन निकले हैं. रिजवान टूर्नामेंट में रनों के लिए बुरी तरह से तरसते हुए नजर आए हैं. ओपनिंग गेम में रिजवान ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने थे, जबकि होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों में 32 रन जड़े थे.
होबार्ट के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में रिजवान 16 रन ही बना सके थे. वहीं, सिडनी सिक्सर्स के गेंदबाजों के आगे भी रिजवान ने आसानी से सरेंडर कर दिया और वह महज 6 रन ही बना सके. सिडनी सिक्सर्स ने एकतरफा मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स को 6 विकेट से धूल चटाई. रेनेगेड्स टीम की यह चौथे मैच में तीसरी हार रही और टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर खिसक गई है.
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6… साउथ अफ्रीका की धरती पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने मचाई तबाही
टी-20 वर्ल्ड कप टीम में चयन मुश्किल
मोहम्मद रिजवान का इसी फॉर्म के साथ टी-20 वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने काफी मुश्किल नजर आ रहा है. रिजवान लंबे समय से टी-20 टीम से भी बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 13 दिसंबर 2024 को खेला था. इसके बाद से उन्हें इस फॉर्मेट में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिल सका है.
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
6 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
7 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
9 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
10 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
11 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines