Mohammad Kaif Slams Rohit-Virat Critics: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की. टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत अपने नाम की. रोहित शर्मा ने नाबाद 121 और विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए. दोनों ने इशारों में बता दिया कि वो 2027 वर्ल्ड कप को लेकर सीरियस है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने विराट-रोहित के आलोचकों की क्लास लगा दी है और ये चीज क्लियर की है कि दोनों दिग्गजों का अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है.
मोहम्मद कैफ ने लगा दी आलोचकों की क्लास
मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला. उनका मानना है कि रोहित-विराट अभी वनडे खेलते रहेंगे और 2027 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें बाहर करना मुश्किल होगा. उन्होंने दोनों के आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली कहीं नहीं जा रहे. उनपर काफी दबाव था. विराट कोहली दो बार शून्य पर आउट हो गए थे और सभी ने सोच लिया था तीसरी पारी में भी वो आउट हुए, तो उनके रिटायरमेंट की ओर सोचेंगे. सभी ने उन्हें संन्यास की तरफ भेज दिया था. आपको बता दें कि ये लड़ाई खुद से है और दोनों ही खिलाड़ी 17 साल से जंग लड़ रहे हैं. उनका 17 साल लंबा वनडे करियर है.’
कैफ ने आगे कहा, ‘विराट कोहली के नाम 14 हजार रन है और इस मैच द्वारा वो सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा के नाम 11 हजार रन है. एक के नाम 51, तो दूसरे के नाम 33 शतक है. अब दोनों ने मन बना लिया है और उनकी जिद भी है. लोग चाह रहे हैं कि ये फ्लॉप हो, आउट हो, तो इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए लेकिन दोनों प्लेयर्स की जिद इस मैच में नजर आई.’
ये भी पढ़ें:- ENG vs NZ: हैरी ब्रुक की मेहनत पर फिरा पानी, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 4 विकेट से दी करारी शिकस्त
कैफ ने सिलेक्टर्स को बनाया निशाना?
मोहम्मद कैफ ने वीडियो में ये भी कहा कि कुछ लोग विराट-रोहित के फ्लॉप होने और उन्हें हटाए जाने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने इशारों-इशारों में न सिर्फ आलोचकों, बल्कि सिलेक्टर्स को भी शायद निशाना बनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘भारत को इकलौती जीत मिली है, जब रोहित ने शतक लगाया और विराट नाबाद गए. दो मैच तो पहले हार गए थे और जीत आई, वो इन दोनों की वजह से आई. कुछ लोग इंतजार कर रहे हैं कि वो फ्लॉप हो, उन्हें हटाया जाए और नए प्लेयर्स को लेकर आए, तो मुझे लगता है कि अभी आपको बहुत इंतजार करना पड़ेगा. दोनों ने ठान लिया है कि जब तक बल्ला चलेगा, हम खेलेंगे.’
ये भी पढ़ें:- 7 मैच, 0 जीत… वुमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बौखलाया PCB, टीम के अहम सदस्य का कटेगा पत्ता!
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines