Pakistan Cricket Team Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वनडे विश्व कप 2023 के बाद से कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। विश्व कप के बाद से पाक टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम डायरेक्टर से लेकर कप्तान तक को बदलकर देख लिया। बावजूद इसके टीम का प्रदर्शन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। अब टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के खराब प्रदर्शन का आरोप खिलाड़ियों पर लगाया है।
लगातार दो सीरीज हारी पाक टीम
मोहम्मद हफीज ने जबसे पाक टीम के कोच और डायरेक्टर का पद संभाला है तबसे पाक टीम लगातार दो सरीज हार चुकी है। पाकिस्तान टीम को पहले ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में पाक टीम की कमान शान मसूद के हाथों में थी। इसके बाद पाक टीम न्यूजीलैंड के हाथों टी20 सीरीज में 4-1 से हारी। इस सीरीज में पाक टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी थे।
जियो रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद हफीज ने कहा कि जब पाकिस्तान के लिए खेलने का बात होती है तो पाक क्रिकेटरों का ध्यान खेल पर नहीं रहता बल्कि उनका ध्यान फ्रेंचाइजी क्रिकेट की तरफ ज्यादा होता है। जिससे पाक टीम का नुकसान होता है।
पाक क्रिकेट बोर्ड से नाराज खिलाड़ी
जबसे मोहम्मद हफीज पाक टीम के डायरेक्टर बने हैं तबसे टीम के खिलाड़ी उनके कुछ फैसलों से परेशान है। हफीज द्वारा ली जाने वाली लंबी-लंबी मीटिंग से भी पाकिस्तानी खिलाड़ी खुश नहीं है। वहीं दूसरी तरफ विदेशी क्रिकेट लीग के लिए पाक खिलाड़ियों को एनओसी नहीं मिल पा रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगेगा बड़ा झटका! राशिद खान पूरे टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
मोहम्मद हफीज के साथ कुछ सीनियर खिलाड़ियों की अनबन की खबरें भी काफी आ रही हैं। फिलहाल कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी बांग्लादेश क्रिकेट प्रीमियर में खेल रहे हैं वहीं कुछ खिलाड़ियों को इसके लिए पाक क्रिकेट बोर्ड द्वारा एनओसी नहीं मिला था जिसमें हारिस राउफ भी शामिल है। जिसके बाद हारिस राउफ को वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा था।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
22 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines