ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लगातार पूर्व खिलाड़ी बाबर एंड कंपनी को कोस रहे हैं। इस लिस्ट में मोहम्मद आमिर का भी नाम शामिल है। आमिर लगातार बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं। उनका मानना है कि बाबर की कप्तानी में खामी है। यही वजह है कि उन्होंने तीन नए नाम भी सुझाए हैं, जो पाकिस्तान की इंटरनेशनल क्रिकेट में अगुवाई कर सकते हैं।
आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्होंने इमाद वसीम को टी20 का कप्तान बनाए जाने का सुझाव दिया है। यही नहीं बाबर को हटाकर वह शान मसूद को वनडे फॉर्मेट के कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं टेस्ट की कमान उन्होंने सरफराज अहमद के हाथ में देने की वकालत की है।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: विजेता और उपविजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, नॉकआउट मुकाबलों से पहले जान लें सबकुछ
सरफराज अहमद को टेस्ट क्रिकेट में कप्तान बनाए जाने के पीछे उन्होंने अपना तर्क भी दिया है। आमिर का मानना है कि सरफराज के पास अभी दो साल हैं। ऐसे में किसी खिलाड़ी को उप कप्तान बनाकर भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है।
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का रहा फ्लॉप प्रदर्शन:
वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। बाबर आजम छोटी टीमों के खिलाफ भी डिफेंसिव मोड में नजर आए। यही वजह है कि पूर्व क्रिकेटर लगातार उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण में पाकिस्तान ने कुल नौ मुकाबले खेले। इस बीच ग्रीन टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली, जबकि पांच मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। हाल यह रहा कि टीम आठ अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर रही।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
18 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
26 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
45 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines