MLC 2023: इन दिनों अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट खेली जा रही है। 24 जुलाई को लीग के 14वें मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच टक्कर हुई। इस मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स के स्टार ओपनर डेवोन कॉन्वे 27 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के स्पिनर शादाब खान ने चलता किया।
शादाब खान ने ऐसे किया कॉनवे
शादाब खान अपनी टीम के लिए 9वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने गुगली डाली। जिस पर बल्लेबाज ने आगे निकलकर बड़ा शाट खेलने की कोशिश की और उसका खेल हो गया। ये गुगली बॉल थी, जो पड़कर ऑफ स्टंप के काफी बाहर गई, जिसने बल्लेबाज को चकमा दिया और विकेटकीपर से भी काफी दूर जा रही थी, लेकिन मैथ्यू वेड ने रफ्तार दिखाते हुए बॉल पकड़कर कॉनवे को स्टंप आउट कर दिया।
कॉनवे की एक न चली
शादाब खान की गुगली और मैथ्यू वेड की रफ्तार के सामने बल्लेबाज कॉनवे की एक न चली और वह अपना विकेट गंवा बैठे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आउट होने के बाद वह निराश होकर वापस लौटे। हालांकि अंत में उनकी टीम को 3 विकेट से जीत मिली है।
और पढ़िए – बाबर आजम ने खेला ‘इनोवेटिव शॉट’, दंग रह गया गेंदबाज
https://twitter.com/MLCricket/status/1683625130948173824?s=20
डेवोन कॉनवे शानदार फॉर्म में हैं
मेजर लीग क्रिकेट में न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल 2023 में चेन्नई के लिए जवला बिखेरने के बाद वह मेजर लीज क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए 5 मैचों में 159 रन बना चुके हैं। उनका औसत 31.80 का है। इस खिलाड़ी ने 131 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। मैथ्यू वेड ने 49 जबकि चैतन्य बिश्नोई ने 35 रनों का योगदान दिया था। 172 रनों का पीछा करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मिलिंग कुमार ने 52 और डेनियल सैम्स ने 42 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
32 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
57 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines