MLC 2023 Finals: यूएसए में खेला जा रहा मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट अपने अंत की ओर बढ़ गया है और फाइनल में सिएटल ओर्कास और मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल रही है। खिताबी मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने एक बार फिर से अपना जादू बिखेरा है। उन्होंने मैच में तीन विकेट लेकर सिएटल ओर्कास की हालत खराब कर दी है।
राशिद खान ने नौमान अनवर को दिखाई क्लास
मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिएटल ओर्कास की टीम ने धीमी शुरुआत की। टीम ने 3.5 ओवर की समाप्ति तक केवल 25 ही रन बनाए थे। ऐसे में सिएटल ओर्कास की ओर से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी नौमान अनवर ने रफ्तार बढ़ाने की सोची। उन्होंने चौथा ओवर कर रहे राशिद खान की आखिरी बॉल पर आगे बढ़कर छक्का जड़ने का प्रयास किया।
नौमान अनवर की इस चाल को राशिद समझ गए और उन्होंने तुरंत गेंद को आगे की ओर पिच किया जिससे नौमान उस तक पहुंच नहीं पाए। ऐसे में बॉल टप्पा पड़ते ही टर्न होकर बैटर को बीट करती हुई सीधे विकेटकीपर पूरन के हाथों में गई, जिन्होंने तुरंत स्टंपिंग कर नौमान अनवर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
https://twitter.com/MLCricket/status/1685817584938057728
मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ओरकस की टीम ने 20 ओवर की अंत तक 183 रन बनाए। ऐसे में टीम ने 9 विकेट भी गंवाए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाए। उन्होंने 87 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से राशिद खान और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines