MLC 2023: मेजर क्रिकेट लीग में वेस्टइंडीज के स्टार आलराउंडर ड्वेन ब्रावो कमाल की बैटिंग कर रहे हैं। 17 जुलाई को खेले गए लीग के पांचवे मुकाबले में उन्होंने 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम टेक्सास सुपर किंग्स को जीत नहीं दिला पाए। भले ही वह टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने अपनी बैटिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने 106 मीटर का एक तूफानी छक्का भी लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) और टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के बीच खेला गया था। इस मुकाबले को वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यू शॉर्ट की (80) की शानदार पारी के दम पर 6 रन से अपने नाम किया।
https://twitter.com/MLCricket/status/1680730239909986304?s=20
एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ ठोका तूफानी छक्का
ड्वेन ब्रावो ने ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 76 रन जड़ दिए। इस दौरान कैरेबियाई खिलाड़ी ने अपनी इनिंग में 5 चौके 6 छक्के लगाए। उन्होंने सुपर किंग्स की इनिंग के 18वें ओवर में एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ तूफानी छक्का ठोका। गेंदबाज ने तेज गति के साथ गेंद को पिच पर पटका था, जिस पर ब्रावो टूट पड़े और उन्होंने खड़े-खड़े हवाई फायर कर दिया। बॉल स्टेडियम में बाहर जा गिरी।
ब्रावो की टीम को 6 रनों से मिली हार
इस मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम के कप्तान मोइसेस हेंरीक्वेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजाी का फैसला किया था। 20 ओवर में 163 रन रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 157 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 6 रनों से गंवा बैठी।
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
14 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
21 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
22 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines