ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मुकाबला बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) महज एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके बावजूद उन्होंने एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। स्टार्क वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों को बोल्ड करने के मामले में वसीम अकरम (Wasim Akram) के साथ सयुंक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।
वर्ल्ड कप में मिचेल स्टार्क और वसीम अकरम ने क्रमशः 25-25 बार विपक्षी बल्लेबाजों को बोल्ड करने का कारनामा किया है। इनके बाद दूसरे स्थान पर पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का नाम आता है। मलिंगा ने 18 बार यह कारनामा किया है। इन खिलाड़ियों के बाद तीसरे एवं चौथे स्थान पर मुथैया मुरलीधरन और ग्लेन मैक्ग्रा का नाम आता है। उन्होंने क्रमशः 17 एवं 15 बार बल्लेबाजों को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली वर्ल्ड कप में लगाएंगे 50वां शतक, टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, हो गई भविष्यवाणी
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक बार बल्लेबाजों को बोल्ड करने वाले गेंदबाज:
25 – मिचेल स्टार्क
25 – वसीम अकरम
18 – लसिथ मलिंगा
17 – मुथैया मुरलीधरन
15 – ग्लेन मैक्ग्रा
नीदरलैंड के खिलाफ मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन:
बात करें नीदरलैंड के खिलाफ संपन्न हुए मुकाबले में मिचेल स्टार्क के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल पांच ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 5.50 की इकोनॉमी से 22 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाने में कामयाब हुए। स्टार्क के शिकार विपक्षी टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज कुसाइब्रांड एंगेलब्रेक्ट बने। एंगेलब्रेक्ट ने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते झुए कुल 21 गेंदों का सामना किया। इस बीच महज 11 रन बनाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
13 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines