Brydon Carse No Ball Controversy: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन एक बार फिर थर्ड अंपायर से जुड़ा विवाद देखने को मिला, जब इंग्लिश बॉलर ब्रायडन कार्स ने कथित नो बॉल पर मिशेल स्टार्क को आउट कर दिया. जब ऑस्ट्रेलिया 142/7 पर मुश्किल हालात में था, तब स्टार्क ने एक ऊंचा शॉट खेला और मिड-ऑफ से पीछे दौड़ते हुए बेन स्टोक्स ने उन्हें कैच कर लिया. जब साइड-ऑन रिप्ले दिखाया गया, तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद दर्शकों को लगा कि कार्स ने नो-बॉल फेंकी है.
‘नो बॉल कॉन्ट्रोवर्सी’
फॉक्स क्रिकेट के मुताबिक, जब मिचेल स्टार्क ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे, तब ब्रॉडकास्ट रिप्ले में कार्स का अगला पैर पॉपिंग क्रीज से आगे जाता हुआ दिखा, जिससे नो-बॉल की संभावना पर सवाल उठने लगे. स्टार्क ने मैदान से बाहर जाने से पहले कुछ देर बड़ी स्क्रीन पर देखा, जबकि थर्ड अंपायर अहसान रजा ने फैसला दिया कि पहले कॉन्टैक्ट के वक्त कार्स के पैर का कुछ हिस्सा लाइन के पीछे था, इस फैसले से कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सहमत नहीं थे.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कर दिया बड़ा दावा
थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल
फॉक्स क्रिकेट पर कमेंट्री के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ ने कहा, ‘मुझे नहीं दिख रहा कि उनके जूते का कोई भी हिस्सा लाइन के पीछे कैसे है, जब तक कि मेरी आंखें खराब न हो गई हों. मैं इसे नहीं मान सकता… मुझे ये नहीं दिख रहा है.’ सोशल मीडिया पर भी थर्ड अंपायर के इस फैसले की आलोचना हो रही है.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर केरी ओ’कीफ ने कहा, ‘यह दूसरी पेंट की परत से भी ज्यादा टाइट है. पहले कॉन्टैक्ट के वक्त, मुझे नहीं दिख रहा कि वो सफेद लाइन के पीछे है; उनकी एड़ी का कोई भी हिस्सा. ये कार्स और कप्तान बेन स्टोक्स की उस शॉट के साथ (स्टार्क को) प्रमोट करने की रणनीति के शानदार क्रिकेट को छिपा देता है.’
पहले दिन का स्कोर
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई थी, इसके जवाब में इग्लैंड की भी फर्स्ट इनिंग कुछ खास नहीं रही, बेन स्टोक्स की सेना 110 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह मेहमान टीम को पहली पारी के आधार पर 42 रन की लीड मिली. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 4 रन बना लिए थे. अब होस्ट की बढ़त 46 रन की हो चुकी है.
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines