Reason Mitchell Starc Retired: मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 2012 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में डेब्यू किया था। अब 13 साल बाद उन्होंने इसे अलविदा कह दिया है। किसी ने अभी मिचेल के संन्यास लेने की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने अचानक ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय को अलविदा कहकर फैंस को चौंका दिया। मिचेल ने अब इसके पीछे का कारण बताया है।
मिचेल स्टार्क ने क्यों लिया T20I से संन्यास?
मिचेल स्टार्क ने अपनी स्टेटमेंट में बताया कि वो इंडिया के खिलाफ सीरीज, वनडे वर्ल्ड कप और एशेज के लिए खुद को फिट रखना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय को अलविदा कहना बेहतर समझा। उन्होंने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘मेरी नजर अब टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है। मुझे लगता है कि पूरी तरह फिट और फ्रेश रहने के लिए मेरे पास यह (T20I से संन्यास) सबसे अच्छा तरीका था। यह गेंदबाजी ग्रुप को टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाले मैचों में तैयारी करने का अच्छा मौका देगा।’
टी20 करियर में क्या था स्टार्क के लिए सबसे यादगार?
मिचेल स्टार्क का टी20 करियर काफी लंबा चला और उन्होंने कई बार अपनी गेंदबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए उनके टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का सबसे यादगार समय 2021 का वर्ल्ड कप था। उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी प्राथमिकता रहा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हुए सभी टी20 मैच का हर एक मिनट मुझे पसंद आया है, खासकर 2021 का वर्ल्ड कप। सिर्फ इस कारण से ही नहीं कि हम जीते थे, बल्कि हमारा ग्रुप शानदार रहा है और हमने काफी आनंद उठाया।’
मिचेल स्टार्क का T20I रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 65 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने इसी बीच 23.81 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 79 विकेट अपने नाम किए और उनकी करियर इकोनॉमी 7.74 की रही। स्टार्क ने एक बार टी20 में 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में जरूर ऑस्ट्रेलियाई टीम को उनकी कमी खलेगी। हालांकि, उनके पास स्टार्क की रिप्लेसमेंट ढूंढने का अभी पर्याप्त समय है।
ये भी पढ़ें:- मिचेल स्टार्क ने किया टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी जानकारी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines