ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में जरूर ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांच रन से जीत मिली है, लेकिन मैच के दौरान अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क काफी महंगे रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल नौ ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 9.88 की इकोनॉमी से सर्वाधिक 89 रन खर्च किए। वह इस मुकाबले में अपनी टीम के लिए ही सबसे महंगे गेंदबाज नहीं रहे, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच से पूर्व भी ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में सबसे खर्चीले गेंदबाज का अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड उन्ही के नाम दर्ज था। वह अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए और आगे बढ़ गए हैं।
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महंगे गेंदबाज:
0/89 – 9 ओवर – मिचेल स्टार्क – बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला – 2023
1/74 – 10 ओवर – मिचेल स्टार्क – बनाम भारत – द ओवल – 2019
3/74 – 10 ओवर – एडम जम्पा – बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला – 2023
1/72 – 12 ओवर – एशले मैलेट – बनाम श्रीलंका – द ओवल – 1975
यह भी पढ़ें- IND Vs ENG: विराट कोहली ने बताई दिल की बात, स्टार गेंदबाज को पीटने की जताई इच्छा
न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टार्क ने नौ वाइड डाले:
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान मिचेल स्टार्क आज लय से भी भटके हुए नजर आए। कंगारू टीम की तरफ से आज कुल 14 वाइड डाले गए। इसमें से स्टार्क ने अकेले नौ वाइड डाली। यही नहीं मैच के दौरान उन्हें छह चौके और तीन छक्के भी लगे। स्टार्क ने आज के मुकाबले में नौ ओवरों की गेंदबाजी करते हुए कुल 89 रन खर्च किए।
ऑस्ट्रेलिया को पांच रन से मिली जीत:
धर्मशाला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 388 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 383 रन ही बना सकी। टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र (116) ने शतकीय पारी खेली। उनके अलावा जेम्स नीशम (58) और डेरिल मिचेल (54) ने अर्धशतक लगाया। इसके बावजूद कीवी टीम लक्ष्य से पांच रन से चूक गई।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
4 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
11 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
30 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
52 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines