हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार्दिक पांड्या के 'रॉकेट थ्रो' ने मिचेल सैंटनर को दिखाई पवेलियन की राह, Viral Video देख आप भी रह जाएंगे हक्के बक्के

Mitchell Santner Run Out Viral Video: विशाखापत्तनम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच का सबसे एक्साइटिंग मोमेंट तब आया जब हार्दिक पांड्या ने डायरेक्ट हिट के जरिए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को रन आउट कर दिया.

विज्ञापन

Mitchell Santner Run Out On Hardik Pandya Direct Hit: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक रोमांचक पल तब आया जब, मैदान और टेलीविजन पर मैच देख रहे दर्शकों को हार्दिक पांड्या की शानदार फील्डिंग देखने को मिली. ये ऐसा मैच मोमेंट था, जो हर किसी के जेहन में कैद हो गया.

बुमराह की ओवर में कमाल

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जब 16वें ओवर के आखिर तक न्यूजीलैंड का स्कोर 163/5 था. तब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को थमाई, अब हार्दिक पांड्या का एक्शन आने वाला था.

यह भी पढ़ें- WPL 2026: यूपी वॉरियर्स की एमी जोंस इस फीमेल पार्टनर के इश्क में हैं गिरफ्तार, ‘दुश्मन टीम’ में मिला जिंदगी का प्यार

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की फुर्ती

जब बुमराह ने 17वें ओवर की पहली गेंद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को फेंकी, तब वो शॉट माने के बाद बॉलर्स एंड की तरफ रन लेने के लिए दौड़. तब फील्डर हार्दिक पांड्या ने चीते की फुर्ती से गेंद पकड़कर रॉकेट की रफ्तार से गेंद विकेट की तरफ फेंकी.

रन आउट का वायरल वीडियो

हार्दिक पांड्या के थ्रो बॉलर्स एंड पर डायरेक्ट हिट हुआ और फिर थर्ड अंपायर नितिन मेनन ने टीवी रिप्ले देखने के बाद उन्होंने आउट डिक्लेयर कर दिया, जिससे टीम इंडिया और उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. इसे लम्हे को देखकर हर कोई हैरान रह गया और इंडियन ऑलराउंडर की तारीफों के पुल बांधने लगा.

विज्ञापन

कंफ्यूजन में हुई गलती

इस बॉल पर मिचेल सैंटनर ने शॉट मारा तब बॉलर्स एंड पर मौजूद डेरिल मिचेल ने सिंगल लेने के लिए इशारा किया, लेकिन कीवी कैप्टन ने लेट रिस्पॉन्ड किया और और दौड़ लगाना शुरू कर दिया. अगर वो जल्दी रिएक्ट करते हुए रन पूरा करने की कोशिश करते, तो शायद रन आउट का सामना नहीं करना पड़ता. वो 11 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola